Categories: FEATURED

हिंदुत्ववादी संगठनों और व्यक्तियों पर फेसबुक द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हटाने की मां

 

*हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों और मान्यवरों के फेसबुक पेज पर लगाया प्रतिबंध हटाने की मांग*

*मुंबई* : विगत कुछ समय से फेसबुक ने पूरे देश के हिंदुत्ववादी व्यक्तित्व और संगठनों के पृष्ठ कोई भी कारण बताए बिना बंद कर दिया हैं । यह मनमानी कार्यवाही संतापजनक है । इस कारण हिन्दू बन्धुओ में क्षोभ निर्माण हुआ है ।

शनिवार को इसका तीव्र प्रतिसाद अन्य सामाजिक माध्यमों पर देखने को मिला । हिन्दुत्वनिष्ठ मान्यवरों और संगठनों के पृष्ठों पर लगाया गया प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए, यह मांग सभी स्तरों पर की जा रही है ।

फेसबुक भारत के हिन्दुत्ववादी कार्यकर्ताओ, संगठनों, मीडिया, नेताओ पर पक्षपाती कार्यवाही कर रहा है, उनके पोस्ट डिलीट करना, उनके फॉलोअर्स की संख्या कम करना, उन्हें पुन: – पुन: नोटिस भेजकर विचार स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना, जैसे मनमानी कार्य आरंभ है ।

फेसबुक ने कोई भी कारण न बताते हुए हिन्दू जनजागृति समिति का पेज facebook.com/HinduAdhiveshan, सहित जिला और राज्यस्तरीय कुल 35 पेज बंद किए हैं । साथ ही सनातन प्रभात नियतकालिक का पेज facebook.com/sanatanprabhat, सनातन शॉप का पेज facebook.com/sanatanshop इन पृष्ठों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है ।

उसी प्रकार सुदर्शन टीवी, भाजपा के तेलंगाना के विधायक श्री. टी. राजासिंग सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठों के फेसबुक पेजेस पर प्रतिबंध लगाया गया है । कोई भी कारण अथवा बिना किसी सूचना के यह कार्यवाही की गई है ।

वास्तव में यदि किसी भी पोस्ट अथवा साहित्य के संदर्भ में आक्षेप हो तो फेसबुक द्वारा सूचना दी जानी चाहिए; किन्तु वैसी कोई भी सूचना नहीं दी गई ।

दूसरी ओर जातिगत द्वेष निर्माण करनेवाले भडकाऊ भाषण करनेवाले तथा आतंकवादी कार्यवाही के कारण भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित ‘इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन’ के डॉ. जाकीर नाईक, देशद्रोही कार्यों में संलग्न ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के फेसबुक खाते चालू ही है ।

इस अन्यायपूर्ण कृति के विरोध में पूरे देश के हिन्दू बंधुओ द्वारा शनिवार को विविध माध्यमों से फेसबुक का निषेध किया गया । टि्वटर पर इस विषय में #Facebook_Suppress_Hindu_Voices यह ट्रेंड चलाया गया ।

अनेक हिन्दू बंधुओ सहित मान्यवरों ने फेसबुक की अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरोध में इस ऑनलाइन अभियान में सहभाग लिया । हिन्दू संगठनों का हो रहा दमन रोकने हेतु संबंधित सरकारी व्यवस्था और मंत्री को भी तत्काल कार्यवाही की जाए, इस आशय का निवेदन इ-मेल द्वारा भेजा गया ।

पूरे देश के विविध राज्य, जिलों में यह आंदोलन किया जा रहा है । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन और मान्यवरों के फेसबुक पेज पर से प्रतिबंध हटाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा ऐसा हिन्दू जनजागृति समिति ने कहा है ।

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago