Categories: CrimeFEATURED

तीन तलाक कानून का फायदा-पहली पत्नी के पहुंचने पर, छत से कूद कर भागा तीसरी शादी कर रहा दूल्हा

 

दो शादी कर चुका युवक और तीसरी शादी करने चला था। जिसके बाद उसकी दूसरी बीवी को इसकी शादी की खबर हो गई। पत्नी मौके पर पहुंच गई और अपनी पति की शादी में ही हंगामा करने लगी।

महिला को हंगामा करते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर निकाह कराने वाला दूल्हा छत कूदकर मौके से फरार हो गया। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है।

मामला यूपी के मेरठ जिले के आशियाना कॉलोनी का है। यहां एक युवक को तीसरा निकाह करना भारी पड़ गया। इस्लामाबाद निवासी वसीम आशियाना कॉलोनी में तीसरा निकाह कर रहा था।

वसीम की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं वह अब तीसरी शादी करने जा रहा था। घर में मेहमान आ चुके थे। शादी को लेकर घर में उत्साह था। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। अब केवल निकाह की रस्म बाकी रह गई थी। इसी बीच वसीम की दूसरी बीवी को शौहर के तीसरे निकाह करने की खबर लग गई।

फिर क्या था, आनन-फानन महिला निकाह स्थल पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। ज्यादा हंगामा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी निकाह स्थल पर पहुंच गई।

यहां पुलिस को देखकर दूल्हे की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। दूल्हा पुलिस केस से बचने के लिए घर की छत पर चढ़ा और वहां से कूदकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago