राष्ट्रीय राजधानी में 21 वर्षीय एक युवती ने एक कैब चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे रविवार को सफदरजंग अस्पताल से एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना मिली थी।पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला की जांच की गई।
शिकायत और चिकित्सा जांच के आधार पर मंदिर मार्ग पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि उसने शुक्रवार रात करीब आठ बजे मंदिर मार्ग से कैब बुक कराई थी। कैब चालक ने उससे बलात्कार किया और उसे आईआईटी दिल्ली के पास छोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उसके बयानों में कुछ भिन्नता है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…