लोगों में खुशी की लहर
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने मनपा के/ पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील यादव को भाजपा उत्तर मोर्चा, मुंबई का अध्यक्ष नियक्त किया।
यह नियुक्ति यादव की उत्तर भारतीयों में मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ लोगों की सलाह पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुनील यादव ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखूंगा।
यादव की नियुक्ति पर भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष रविशंकर दुबे, प्रमोद मिश्रा, अजय शुक्ला, मुकेश यादव, अजित सिंह, राकेश दिवाकर, राजेंद्र मिश्रा, राजकुमार पांडेय, कमल यादव, अवधेश सिंह, जेपी दुबे, मनमोहन मिश्रा, चिंतामणि यादव, सरिता दुबे, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, संजीव सिंह, राहुल मिश्रा, अमित सिंह, सुदेश यादव, पन्नालाल यादव,भरत पासवान, मंजू सिंह, संगीता, आरती गुप्ता, मंजू गुप्ता, मंजू यादव, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की।
इसी क्रम में ‘यदु यादव कोश’ के संस्थापक एसएन यादव,
मेवालाल कोरी, राकेश तिवारी, पत्रकार एसआर यादव, संतोष गुप्ता, दयाशंकर यादव, सभाजीत यादव, रामजीवन यादव, एड. जयराम यादव, झुल्लर यादव, संजय राजकुमार यादव, एलएस यादव ने भी सुनील यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…