Categories: CrimeFEATURED

पिता पर पिछले छह माह से अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने पिता पर पिछले छह माह से उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मऊ थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक छात्रा ने पुलिस शिकायत पेटिका में चिट्ठी डाल कर अपने 50 वर्षीय पिता पर पिछले छह माह से बलात्कार करने का आरोप लगाया। उसने चिट्ठी में यह लिखा कि सगी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी, लेकिन उससे भी पिता का संबंध विच्छेद हो गया है।

उन्होंने बताया कि चिट्ठी के आधार पर बलात्कार करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago