Categories: FEATUREDLatest

बिना किसी चीरफाड़ के बच्चे के गले से निकाला गया एक रुपए का सिक्का

म विजय

ठाणे जिला अस्पताल में इस तरह की हुई पहली सर्जरी
ठाणे। ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में बिना किसी चीरफाड़ के सर्जरी कर एक तीन साल के बच्चे के गले में फंसे एक रुपए के सिक्के को बड़ी ही सरलता से निकाल लिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह का यहां की गई यह पहली सर्जरी है। इससे पहले ऐसे केस सामने आने के बाद उसे मुंबई के जेजे, सायन या केईएम अस्पताल में भेज दिया जाता था। इस मामले में बच्चे की जान पर बन आई थी इसलिए सिविल अस्पताल में ही सर्जरी करने का निर्णय लिया गया, जो सफल रहा।
जिला अस्पताल की कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ डॉ माधवी पंदारे ने कहा कि मंगलवार की रात कृष्णा माने नामक तीन साल का बच्चा चिंताजनक स्थिति में यहां आया था। उसने एक रुपए का सिक्का निगल लिया था, जो सांस और अन्ननलिका (क्रिकोफारिग्स) में फंस गया था। डॉ माधवी ने कहा कि सिक्का ऐसी जगह फंस गया था, जिसे इस अस्पताल में निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। यदि सिक्का सांस नली में चला जाता तो बच्चे की सांस रुक जाती और पांच से छह मिनट के भीतर मौत हो जाती। बच्चे की स्थिति को देखते हुए रात भर चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया, क्योंकि उसने बच्चे ने कुछ देर पहले पानी पिया था।

जबकि सर्जरी के समय एनबीएम होना चाहिए। दूसरे दिन जिला शल्य चिकित्सक डॉ कैलाश पवार के मार्गदर्शन में डॉ माधवी के नेतृत्व में डॉ रुपाली यादव, डॉ नीरज झामरे और डॉ प्रज्ञा की टीम ने बुधवार की सुबह ही बच्चे की सर्जरी शुरू कर दी और बिना किसी चीरफाड़ के फोरसेप्टस की मदद से कुछ ही मिनट में सफलतापूर्वक सिक्के को गले से बाहर निकाल लिया गया। डॉ माधवी ने कहा कि जिला अस्पताल में इस तरह की सर्जरी पहली बार हुई है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago