दुल्हन बनी लुटेरी, नशीली दवा खिला कर लुटा गहने और कीमती सामान
अनेक बार शादी के बाद दुल्हे के धोखाधड़ी और वादाखिलाफी की लगातार खबरे आती रहती है लेकिन इस बार दुल्हन ने ससुराल के पुरे परिवार को नशीली दवा खिला कर घर के सभी गहने और कीमती सामन लेकर रफू चक्कर होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है.
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र की है. जिसमें शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई है। इस बारे में ससुराल पक्ष ने स्थानीय थाणे में इसकी शिकायत दर्ज की है.
दातागंज कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है। नौ दिसम्बर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गुरूवार रात को दुल्हन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था.
जिसे खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए थे।
एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र में इस प्रकार का एक मामला सामने आया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

