Categories: FEATURED

अंधेरी में भाजपा का तीज महोत्सव, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से कामगार कल्याण हॉल में तीज महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालकर कहा कि तीज का पर्व मुख्य रूप से सौभाग्यवती महिलाओं का होता है, जिसमें महिलाएं अपने जीवन साथी की सलामती तथा उसे अगले जन्म में पुनः पाने के लिए भगवान श्री शंकरजी की आराधना करती हैं।

उन्होंने कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव की ओर इशारा कर कहा कि इन्होंने समाजसेवा के भाव से आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया है,जिसे सभी बहने ध्यान रखें और इनका ( संध्या का ) साथ दें।

आयोजक पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम हम विगत कई सालों से कर रही हूं। पति सुनील यादव जिंदा थे तो वे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हुआ करते थे तथा सहयोग करते थे। सुनील यादव आज हमारे बीच नहीं हैं। आप लोगों को देख ऐसा लगता है कि इतना बड़ा परिवार मेरे पीछे खड़ा है, जो मेरा साथ देगा।उन्होंने कहा कि तीज का यह पर्व भविष्य में भी जारी रहेगा। बस लोगों को साथ चाहिए।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संजय उपाध्याय, भाजपा, मुंबई उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला अध्य्क्ष संतोष मेढेकर, उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, अंधेरी मण्डल अध्य्क्ष अशोक पाण्डेय, महामंत्री जगत गौतम, वनीता गावंड, हरिप्रित सिंह कौर, अंजू मिश्रा, राखी गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुनीता पाण्डेय, वनिता सोनावने, प्यारी यादव, निर्मला राउत, विलासिनी चव्हाण, ममता ठाकुर, ललिता शर्मा, पिंकी सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

19 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago