Categories: FEATURED

चाकचौबंद सुरक्षा के बीच हुई डेढ़ दिन के बाप्पा की बिदाई

*गणपति बाप्पा मोरया, पुढ़च्या वर्षी लवकर या” के उद्घोष के साथ विदा हुए विघ्नहर्ता*

(प्रेम चौबे)

वसई ; वसई तालुका में हर्षोल्लाष और धूमधाम से गणपति मनाया जा रहा है। वही क्षेत्र में डेढ़ दिन गणपति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गाजे – बाजे के साथ बप्पा की मूर्तियों को लेकर क्षेत्र के कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया गया। पालघर ग्रामीण और वसई-विरार, मीरा-भायंदर शहर में कुल 23,876 मूर्तियों का बड़े उत्साह के साथ विसर्जित किया गया।

ज्ञात हो कि पालघर जिले व वसई तालुका में विधि विधान से गणपति की स्थापना की गयी। मंडलों और पंडालों द्वारा अपने – अपने तरीके से पूजा – अर्चना और आरती किया जा रहा है। गणपति के आगमन को लेकर संपूर्ण तालुका गणपतिमय हो गया है।

गणपति स्थापना के बाद डेढ़ दिन की घरों में स्थापित गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लाष और धूमधाम से मूर्तियों को तालाब में विसर्जन के लिए ले जाया गया। गणेशभक्तों द्वारा इस अवसर पर ढोल मंजीरे व गाजे-बाजे के बीच ‘गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’ के उद्घोष के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गयी ।

बप्पा की विदाई सुरक्षा को लेकर वसई विरार शहर महानगर पालिका द्वारा चुस्त-दुरुस्थ और चाकचौबंद व्यवस्था की गयी थी। वही तालुका में सुरक्षा और अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किये गए थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago