Categories: FEATURED

सम्मान से नया कुछ करने की प्रेरणा मिलती है – राहुल नार्वेकर

प्रेम चौबे

मुंबई – “पीपल्स आर्ट सेंटर” ने पूरे वर्ष भर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दर्जनों कार्यक्रम किए। सभी कार्यक्रम कहीं न कहीं स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी आहुति देने वाले सपूतों से प्रेरणा लेने वाले थे।

आज समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के करीब ढाई दर्जन विभूतियों का सम्मान करना भी लोगों को प्रेरित करने वाला है। इससे लोगों में नया कुछ करना का हौंसला बढ़ता है।

अब ऐसी संस्थाओं का सम्मान करने का वक्त है जिन्होंने अब तक लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, आशा भोसले जैसी तमाम हस्तियों का सम्मान किया है। भविष्य में मुझसे जो भी सहयोग चाहिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।’ ये विचार हैं महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर जी के।

यह भी पढे – सामाजिक संस्था “सैल्यूट वीर” द्वारा धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृतमहोत्सव

वे पीपल्स आर्ट्स सेंटर मुंबई द्वारा रायल्स सभागृह, एविन होटल, विलेपार्ले मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने हास्य कवि सुरेश मिश्र का सम्मान करते हुए कहा कि इनकी कविताएं हंसी के साथ-साथ दिलों में देशभक्ति का भी संचार करती हैं।

इस अवसर पर हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से श्रोताओं के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी लोटपोट कर दिया।

कार्यक्रम में अभिनेता शैलेश श्रीवास्तव, डाक्टर प्रियांक कोठारी, अभिनेत्री शीन दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के सचिव गोप पिल्लई ने आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया।

यह संस्था अब तक एक हजार पचास कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है। इसी अवसर पर संस्था द्वारा तैयार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ स्मारिका का विमोचन किया गया जिसमें करीब डेढ़ दर्जन मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल सहित तमाम हस्तियों की शुभेच्छाएं शामिल हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago