FEATURED

भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक-79 में राशन व खाने के पैकेट वितरित कर लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।
भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष संतोष मेढेकर के नेतृत्व में जारी इस कार्यक्रम के बाबत अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से वार्ड-79 में काफी लोग प्रभावित हैं। खासकर गरीब व दिहाड़ी करने वाले मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में जरूरतमंदों के सहायतार्थ वार्ड 79 स्थित पंपहाउस, मालपा डोंगरी, शंकरवाड़ी आदि बस्तियों में
सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए राशन व खाने के पैकेट वितरित कर जरूरतमंदों का सहयोग किया जा रहा है। गरीबों के सहायतार्थ यह कार्यक्रम लॉकडाउन तक जारी रहेगा।


जरूरतमंद मो. संख्या.9221726666 पर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
इस नेक कार्य में वार्ड-79 के अध्यक्ष प्रदीप परुलेकर, हरीश श्रीवास्तव, शीतल महादेव जाधव, नागेंद्र पाठक आदि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *