कार्यवाहक” सरकार के प्रावधान का दुरुपयोग नहीं करे भाजपा – राउत
महाराष्ट्र में शिवसेना मुख्यमंत्री पद साझा करने की अपनी मांग पर शुक्रवार को भी अड़ी रही वहि दूसरी तरफ भाजपा को चुनौती देने के साथ कोई होशियारी नही करने की चेतावनी दे डाली है. शिवसेना ने भाजपा से राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए “कार्यवाहक” सरकार के प्रावधान का दुरुपयोग नहीं करने को कहा।
विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपये की लालच – कांग्रेस
आज दोपहर को शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने फिर चेताया कि भाजपा को शिवसेना के पास तभी आये, जब वह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद अपनी सहयोगी पार्टी के साथ साझा करने के लिए तैयार हो। उनके अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना स्वाभाविक है. क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल (नौ नवंबर को) समाप्त हो रहा है।
झूठे दावे ना करे भाजपा, दम है तो सरकार बनाये – राउत
उन्होंने चेताया कि भाजपा को कार्यवाहक प्रावधान को नहीं खींचना और पर्दे के पीछे से काम नहीं करना चाहिए। हमें बुरा नहीं लगेगा अगर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सरकार बनाने का दावा पेश करती है और सरकार बनाती है।”
राकपा प्रमुख का शिवसेना को नह्कार, कहा जनादेश का पालन करे युति के दल.
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी के मुंबई दौरे और सरकार गठन पर जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए ‘मातोश्री’ (ठाकरे परिवार का आवास) जाने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राउत ने फिर तीखे जबाब दिए.उनके अनुसार गडकरी मुंबई के निवासी हैं। उनका यहां आना कोई बड़ी बात नहीं है। वह अपने घर जाएंगे। क्या उन्होंने आपको बताया कि वह शिवसेना को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद देने के संबंध में पत्र ला रहे हैं ?
अब शिवसेना भाजपाइयो को भाव देने के मुड में नही
राज्य में 21 अक्टूबर को हुए चुनावों में 105 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी भाजपा १०५ और 56 सीटें जीतने वाली उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अब तक साथ-साथ या अलग-अलग, सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। गौरतलब है कि ‘महायुती’ के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले ये दोनों दल चुनाव नतीजे आने के बाद से मुख्यमंत्री पद साझा किए जाने को लेकर उलझे हुए हैं।

