FEATURED

दिलबर की शूटिंग में व्यस्त हैं अरविन्द अकेला कल्लू

भोजपुरी सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में भोजपुरी फिल्म ‘दिलबर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका किरदार एवं लुक काफी अलग है, जो उनके फैन्स के लिए काफी मनोरंजक होगा। उनके साथ लूलिया गर्ल निधि झा की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को आनंदित करने वाला है। ए 2 जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म की निर्मात्री चांदनी श्रीवास्तव हैं। निर्देशक सुनील मांझी हैं। फिल्म की कहानी को पिंकू दूबे ने लिखा है।
संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार राजेश मिश्रा, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन डीके शर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, विवेक थापा व वीके मास्टर का है।  उल्लेखनीय है कि अरविन्द अकेला कल्लू पिछले कुछ माह से लगातार एक के बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग पूरी किये हैं और अब दिलबर की भी शूटिंग जल्द ही पूर्ण होने वाली है। इतना ही नहीं इन दिनों उनके मधुर स्वर में गाया हुआ इस साल का छठ गीत ऐ धनि छठ करा, नारियलवा लेले अइहा काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *