आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर वृद्धि के विरोध में महावितरण कार्यालय पर आंदोलन
लगातार महंगाई की मार झेल रहे आम जनता को महाराष्ट्र की नई सरकार ने बिजली दर में बढ़ोतरी कर एक नया बोझ बढ़ा दिया है।
इसके विरुद्ध आम आदमी पार्टी कल्याण डोंबिवली द्वारा बुधवार को सुबह महावितरण के विभागीय मुख्यालय तेजश्री पर आंदोलन किए जाने की जानकारी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर वृद्धि के विरुद्ध का यह आंदोलन राज्य भर के तहसीलदार कार्यालयों और महावितरण कार्यालय के समक्ष 13 जुलाई को किया जाएगा।
आप कल्याण डोंबिवली द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार महाराष्ट्र में लुटेरी सरकार विराजमान हैं। एक तरफ दिल्ली की सरकार अपने क्षेत्र के नागरिकों को २०० यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है।
वही महाराष्ट्र की सरकार भ्रष्ट महावितरण अधिकारियो की मिलीभगत से बिजली बिल दर में बढ़ोतरी के नए नए बहाने ढूंढती रहती है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसी के विरुद्ध महावितरण के विभागीय मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। और फिर पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कल्याण तहसीलदार को भी मिल कर इस बिजली दर बढ़ोतरी पर अपना विरोध का पत्र सोपेगा।
जिसमे राज्य सरकार से यथा शीघ्र बिजली दर बढ़ोतरी वापस लिए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञप्ति में बड़ी संख्या में आम नागरिकों को ही इस आंदोलन में सहभागी होने का आवाहन किया गया है

