गोरगांव (पूर्व), मुंबई
मुंबई महानगरपालिका (BMC) के पी–दक्षिण विभाग के वार्ड 51 और 54 में 2024 में स्वीकृत ₹20 करोड़ के पब्लिक फंड में हुए कथित महाघोटाले ने सनसनी फैला दी है। स्वराज शक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष करूणा धनंजय मुंडे और भ्रष्टाचार विरोधी मंच (अखिल भारतीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.बी. सिंह ने आज BMC के पी–दक्षिण विभाग कार्यालय, एस.बी. रोड, गोरेगांव (पूर्व) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए।
भ्रष्ट अधिकारियों-ठेकेदारों की सांठगांठ से कागजी कार्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया गया कि मनपा के कुछ भ्रष्ट अधिकारी, स्थानीय नेता और चुनिंदा ठेकेदारों ने सड़क निर्माण व ड्रेनेज कार्यों को कागजों पर ही पूरा दिखाकर जनता के करोड़ों रुपये हड़प लिए। जमीनी स्तर पर या तो कार्य नाममात्र का हुआ या बिल्कुल नहीं। करूणा मुंडे ने वार्ड के नगरसेवक स्वप्निल टेंबुलकर को मुख्य आरोपी ठहराते हुए कहा, “जनता के पैसे की खुली लूट हुई है। ऐसे भ्रष्ट नेताओं को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।”
FIR, निलंबन और जांच की मांग
भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर तत्काल FIR दर्ज करने, निलंबन और विभागीय जांच की मांग की। मंच ने चेतावनी दी कि समयबद्ध कार्रवाई न होने पर जनआंदोलन और कानूनी लड़ाई तेज की जाएगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में मयूर गोसावी द्वारा क्रिमिनल रिट पिटीशन (WPL/41582/2025) दायर की गई है, जबकि मुंबई पुलिस की EOW ने मामले का संज्ञान ले लिया है।
उपमुख्यमंत्री से अपील, AE फरार
करूणा मुंडे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि टेंबुलकर जैसे भ्रष्ट नेताओं को आगामी नगरसेवक चुनाव में टिकट न दिया जाए। उन्होंने वार्ड 51 से ईमानदार प्रत्याशी उतारने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले मेंटेनेंस विभाग के सहायक अभियंता निषाद कुलकर्णी ने गेट बंद करवाकर फरार हो गए।
जनहित का बड़ा मुद्दा
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि जनता के हक और विश्वास से जुड़ा है। “जनता का पैसा—जनता के सवाल” के सिद्धांत पर दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…