घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया पालघर पालकमंत्री व सार्वजनिक बांधकाम मंत्री रवींद्र चौहान
प्रेम चौबे
वसई। नायगांव पूर्व के वाकीपाड़ा स्थित कॉस पावर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,
घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में घटनास्थल पहुंचे पालघर पालक मंत्री रवींद्र चव्हाण ने स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों के उपचार हेतू अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया हैं।
नायगांव पूर्व के जुचंद्र वाकीपाड़ा के इलाके में कॉस पावर नाम की एक फैक्ट्री है। जहाँ बुधवार को अचानक विस्फोट और भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से सात घायल हो गए हैं। जिनका नजदीकी अस्पताल में ईलाज हो रहा है।
विस्फोट में अजय और दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वालिव पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है ।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…