प्रेम चौबे
वसई ; वसई विरार शहर महानगरपालिका प्रशासन ने करोड़ों रुपए खर्च करके अपने क्षेत्र के नागरिकों की आवागमन की समस्या हल करने के लिए सीएनजी बस सुविधा शुरू की है।
लेकिन हफ्ते भर पूर्व जहां इस वस के दो पहिए चलते बस से खुल जाने की आश्चर्यजनक घटना सामने आई थी वही आज चलती बस में आग लग गई है।
आम जनता की करोड़ों रुपए खर्च कर शुरू की गई इस सीएनजी बस सुविधा में लगातार गड़बड़ियां उजागर होने से आम नागरिकों में संदेहास्पद चर्चा शुरू हो गई है।
अनेक नागरिकों के अनुसार मनपा प्रशासन ने इन बसों की खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार किया है इसी के लिए इन बसों में लगाता खराब या सार्वजनिक हो रही है।
ज्ञात हो की वसई-विरार शहर महानगरपालिका की एक बस में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई , हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस जलकर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार,वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने हाल ही में अपने परिवहन बेड़े में सीएनजी बसों को जोड़ा है,
शुक्रवार दोपहर करीब यात्रियों को लेकर विविसीएमसी की सीएनजी बस नालासोपारा धनिव बाग से हाईवे की ओर जा रही थी। लेकिन अचानक इस चलती बस में आग लग गई.
आग की भनक लगते ही चालक ने बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद विविसीएमसी दमकल कर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बार फिर से मनपा परिवहन प्रशासन का ढुलमुल प्रबंधन और भ्रष्ट्राचार सामने आ गया है।
इस घटने से हफ्ते पूर्व चलती बस के दो पहिए अचानक निकल गए उस समय भी परिवहन विभाग की जमकर किरकिरी हूई थी।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…