Categories: Uncategorized

“अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच” के साहित्यिक कार्यक्रम में छाए रहे साहित्यकार

 

नवी मुंबई। महाराष्ट हिंदी राज्य अकादमी और अखिल भारत अग्निशिखा मंच के संयुक्त तत्वधान में नवी मुंबई के सानपाडा स्थित होटल हाईवे व्यू शिकारा रेस्टोरेंट में एक दिवसीय कार्यक्रम 3 सत्र में पूरा हुआ।

अखिल भारत अग्निशिखा मंच की अध्यक्षा अलका पाण्डेय के अनुसार कार्यक्रम का पहला सत्र हिंदी की लघु कथाएं और कहानी का वाचन का रहा। जिसमे समारोह अध्यक्ष सेवासदन प्रसाद , विशेष अतिथि अरविंद राही, और पूनम पटवा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसमें ने कहानी और लघु कथा का वाचन चंद्रिका व्यास, वंदना श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडे और नीरजा ठाकुर ने किया। मंच संचालन पवन तिवारी और कुमार जैन,ने किया।

दूसरा सत्र हिंदी व अन्य भाषाओं का महत्व और भ्रांतियां का रहा। इसके सत्र की अध्यक्षता पवन तिवारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि हेमलता मिश्र मानवी ,राम कुमार त्रिपाठी , अलका पांडेय, थी, इस सत्र का विधु भूषण त्रिवेदी ने मंच संचालन किया।

इस सत्र में अश्विन पांडे और संतोष पांडे को डॉ शिवदत्त शुक्ल स्मृति सम्मान, साहित्यकार ,कवियत्री ,चित्रा देसाई को साहित्य भूषण सम्मान साहित्य भूषण सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

विधु भूषण त्रिवेदी हृदयांगन, ,साहित्य सेवी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया तथा राम कुमार त्रिपाठी को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया
तीसरा सत्र काव्य पाठ का रहा । मंच संचालन कर रहे पवन तिवारी और रेखा रोशनी ने अपनी शानदार रचनाओं से शमा बांधा।

काव्य पाठ करने वाले कवि कल्पेश यादव, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, रामस्वरुप साहू नंदलाल छितिज संतोष पांडेय, तनुजा चौहान शशि सिंह ,मीनाक्षी अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी,दिलीप ठक्कर रहे।सभी कवियों का सम्मान पत्र देकर समान किया।

कुछ वरिष्ठ साहित्यकारों का भी सम्मान किया गया विजय भटनागर , गोपी नाथ बुबना, शशि सिंह, विशंभर दयाल तिवारी,अशोक पांडे , परमिंदर सिंह,आदि को अग्निशीखा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

अंत में मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने सब का आभार व्यक्त किया राष्ट्र गीत के बाद स्वादिष्ठ भोजन का सबने आनंद लिया। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा दिया गया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

3 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago