मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से वर्ष भर मे 100 करोड़ रु की मदत
मुंबई, दि. 5
मुख्यमंत्री सहायता कोष कोषांग के माध्यम से इस वर्ष 100 करोड़ की चिकित्सा सहायता दी गयी। विधानमंडल का मानसून सत्र कल समाप्त हो गया। विधान भवन में मुख्यमंत्री शिंदे के कक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा धर्मा सोनावणे को एक लाख रुपये की चिकित्सा सहायता का चेक सौंपा गया।
कुछ दिन पहले मुंबई से ठाणे लौटते वक्त मुख्यमंत्री को सड़क किनारे एक एंबुलेंस खड़ी दिखी। उन्होंने फ्लीट को रोका और मरीज से पूछताछ की।उन्हें अपने फ्लीट की एम्बुलेंस से ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोनावणे को न केवल एम्बुलेंस उपलब्ध कराई बल्कि ठाणे के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज भी कराया। इस इलाज का खर्च मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिया गया। सोनावणे को कल एक लाख का चेक दिया गया।
विधानसभा में अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने चिकित्सा सहायता कक्ष के काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आगे भी जरूरतमंद मरीजों की इसी तरह मदद करने की अपील की।

