करोना सेंटर गबन मामले में सुजीत पाटकर को ईडी ने गिरफ्तार किया
मुंबई, दि. 20
करोना केंद्र गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लाइफ लाइन मैनेजमेंट कंपनी के पार्टनर सुजीत पाटकर समेत एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पाटकर को उबाठा गुट के नेता सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इनकी संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तार डॉक्टर कोरोना सेंटर का प्रभारी था।
ईडी पिछले साल अगस्त में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता किरीट सोमैया द्वारा दर्ज कराए गए अपराधों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किरीट सोमैया की शिकायत के मुताबिक, आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज जमा करने, आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सोमैया की शिकायत के मुताबिक इस मामले में 38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

