मुंबई और पुणे में बम विस्फोट करने की धमकी; अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
मुंबई, दि. 23
पुलिस को शनिवार को मुंबई और पुणे के कई हिस्सों में बम विस्फोट करने की धमकी भरा संदेश मिला है। इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
एक अज्ञात आरोपी ने 24 जून को शाम 6:30 बजे अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम विस्फोट करने की धमकी दी है और बदले में 2 लाख रुपये की मांग की है. साथ ही आरोपी ने पुणे शहर में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी भरा मैसेज भी भेजा है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर से मैसेज भेजा था. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

