केंद्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में महाराष्ट्र से कश्मीरा संखे ने पहला स्थान हासिल किया
मुंबई, दि. 23
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है और महाराष्ट्र से थाणे की कश्मीरा का नंबर सबसे पहले आया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर वह 25वे स्थान पर है।
कश्मीरा ने बचपन से ही ‘यूपीएससी’ का सपना देखा था। कश्मीरा को उनकी मां,किरण बेदी की न्यूज कतरन दिखाया करती थीं। तभी से उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला कर लिया था।
कश्मीरा ने मुंबई में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, मुंबई से डेंटल सर्जरी में डिग्री प्राप्त की।

