पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी अस्पताल में भर्ती
मुंबई, दि. 23
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जोशी को सोमवार को तबीयत खराब होने पर हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी की हालत स्थिर है।
इस बीच, उद्धव बालासाहेब ठाकरे, रश्मि ठाकरे आज अस्पताल गए और जोशी का हालचाल पूछा।

