FEATURED

वसई के बद्रीनाथ मंदिर परिसर में रक्तदान व चिकित्सा शिविर संपन्न

प्रेम चौबे

वसई उत्तरांचल मित्र मंडल वसई व पालघर मिरर के तत्वाधान में रविवार 23 अप्रैल को वसई पश्चिम सनसिटी स्थित भगवान बद्रीनाथ मंदिर परिसर में भव्य रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र की गई।

*मुंबई आसपास

वसई के बद्रीनाथ मंदिर परिसर में रक्तदान व चिकित्सा शिविर संपन्न

इस अवसर पर उत्तरांचल मित्र मंडल वसई के सभी पदाधिकारियों मौजूद थे। रक्तदान करने में उत्तराखंड की महिलाएं भी पीछे नही हटी उन्होंने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम में पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सन्मानित किया गया।

सुबह नौ से तीन बजे तक चले इस शिविर में ऑंखों व विभिन्न बीमारियों की मुफ्त जांच की गई। वसई के साफल्य अस्पताल के साथिया बल्ड बैंक के डॉक्टरों के माध्यम से यह शिविर सफल रहा। रक्तदान करने वाले लोगों को मंडल की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया।

मंडल के अध्य्क्ष माधवानंद भट्ट ने कहा कि उनका लक्ष्य सौ यूनिट का था। लेकिन गर्मी व उमस की वजह से लोग ज्यादा घरों से बाहर नही निकलें। इस मौके पर द प्रेस क्लब ऑफ वसई विरार के अध्यक्ष व ABP न्युज एबीपी माजा के पत्रकार अध्यक्ष प्रभाकर कुडाळकर, लोकसत्ता के ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार सुहास बिऱ्हाडे, समाधान फाउंडेशन अविनाश कुशे, फजलोहक कुरेशी, एडवोकेट विनोद गुप्ता, वसई विरार मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेश पाटील, वसई विरार मनपा के पूर्व महापौर नारायण मानकर,पूर्व सभापती भरत गुप्ता, संदेश जाधव, माणिकपुर पुलिस स्टेशन के क्राइम पीआई अभिजीत मड़के, व संस्था पदाधिकारी महेशचन्द्र नैनवाल, गोपाल सिंह मेहरा,कुंदन सिंह बिष्ट, होशियार सिंह दसोनी,हीरा सिंह रौथाण,नरेश नैलवाल, ममता नैलवाल, महेंद्र सिंह धामी, गोपाल सिंह कार्की,गोपाल सिंह मेहरा, बसंती नेलवाल, जयप्रकाश सभापती, महेंद्र सिंह रावत,लज्जू भट्ट जयप्रकाश सभापती, मनीष रावत, राधा बंगारी,आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मंडल के अध्यक्ष माधवानंद भट्ट और पालघर मिरर के संपादक होशियार सिंह दसोनी ने शिविर में आए सभी लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *