स्व. सीताराम बालू शेलार फाउंडेशन द्वारा चोले गाव ठाकुर्ली तालाब पर छठ पूजा का भव्य आयोजन
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्व. सीताराम बालू शेलार फाउंडेशन डोंबिवली और एवं उत्तर भारतीय समाज द्वरा डोंबिवली पूर्व के चोले गाव ठाकुर्ली तालाब पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

स्व. सीताराम बालू शेलार फाउंडेशन के प्रमुख एवं पूर्व नगरसेवक सदाशिव सीताराम शेलार एवं उत्तर भारतीय समाज द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा समारोह मे हजारों की संख्या मे श्रद्धालु ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के प्रमुख पन्नालाल शर्मा, सुरेश सिंह, राजेश सिंह, मनोज जायसवाल, अनिल चौहान, लालबाबू मिश्रा, सुभाष शर्मा, नायब लाल, मुन्ना जैसवार, के साथ अनेकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

छठ पूजा के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे तारक मिश्रा, किरण साहनी, प्रमुख गायक कलाकार और सहयोगी कलाकारों मे परी, प्रिया पांडे, नंदनी पांडे, ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओ को आनंदित किया।

