FEATURED

मनपा द्वारा “स्वच्छ अमृत महोत्सव” में छात्रों सहित नागरिकों का सराहनीय योगदान

 

प्रेम चौबे/

वसई : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की ओर से बुधवार को सुरुचि बीच (सागर तट) स्वच्छता अभियान चलाया गया, नगर पालिका के इस अभियान को लेकर नागरिकों के साथ-साथ छात्रों की सराहनीय सहभागिता दिखाई और 3500 की संख्या में भाग लिया, साथ ही इस दौरान महानगर पालिका ने कुल 4 टन यानी 4000 किलो कचरा एकत्र करने का रिकॉर्ड बनाया है।

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे भारत में स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छ अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। वसई विरार नगर पालिका क्षेत्र में इंडियन क्लीननेस लीग के तहत विभिन्न सफाई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और इसी के तहत नगर पालिका ने बुधवार को वसई गांव में सुरुचि बाग बीच सफाई अभियान का आयोजन किया,

साथ ही वसई गांव में युवक-युवतियों द्वारा स्वच्छ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,इस रैली में न्यू इंग्लिश स्कुल , संत गोन्सालो गार्सिया कॉलेज, कर्मवीर भाऊराव पाटील विद्यालय, निर्मला माता गर्ल्स हाईस्कूल के कॉलेज के छात्र शामिल थे।

मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार, अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त अजिंक्य बागड़े सहित अन्य सभी अधिकारी, छात्र, शहर के नागरिक, धर्मार्थ संगठन, विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, महिला स्वयं सहायता समूह एक साथ स्वच्छता अभियान में साढ़े तीन हजार लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समुद्र तट की सफाई की,

शहर को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। सभी जिम्मेदार नागरिक साफ करने की कोशिश करें और ध्यान रखें कि बर्बादी न हो, साथ ही अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छ गतिविधियों में अपनी भागीदारी दर्ज करें। इस मौके पर आयुक्त अनिल कुमार पवार ने ऐसी अपील की,

साथ ही अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए नागरिकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह भाग लेने का आग्रह किया। सहायक आयुक्त मनाली शिंदे ने इस पूरे अभियान में 4000 किलो कचरा जमा होने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *