FEATURED

मुंबई पहुंचे विधायक रमेशचंद्र मिश्र का जोरदार स्वागत

 

प्रेम चौबे

ठाणे मुंबई दौरे पर आए जौनपुर जिले के विधानसभा बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र का ठाणे प. हीरानंदानी पार्क में सोमवार को भव्य स्वागत किया गया ,सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप त्रिपाठी के यहाँ विराजमान विघ्नहर्ता गणपति भगवान का दर्शन करने पहुंचे विधायक रमेशचंद्र मिश्रा को दूसरी बार विधायक बनने की शुभकामनाएं दी गयी,

श्रीराम अंकित स्मृति चिन्ह व राम नामी ओढ़ाकर राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राघवेंद्र भूमि ( हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र )के संपादक सुरेन्द्र कुमार मिश्र रा.से.मंच के मार्गदर्शक श्री नारायण तिवारी राष्ट्रीय महासचिव दीनानाथ दुबे राष्ट्रीय प्रचार मंत्री जय प्रकाश तिवारी अमरदेव मिश्र भाजपा नेता श्री कान्त दुबे राकेश मिश्र वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मणि पाण्डे ठाणे जिला शहर अध्यक्ष भोलागिरी उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डे समाजसेवी रतन मिश्र आदि के उपस्थित में भव्य स्वागत किया गया।

बता दे कि विधायक मिश्र दुसरी बार बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं,इनकी अच्छी ,खासी लोकप्रियता मुंबई शहर मे भी हैं, यही वजह हैं कि इनका मुंबई आकर अपने प्रवासी क्षेत्रवासियों से मुलाकात करना भी इनके संबंध को और प्रगाढ़ बनाता हैं।

स्वागत से आत्मविभोर हुए विधायक ने सभी नागरिकों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *