कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव माधवन पर बलात्कार का मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (द्वारका) हर्षवर्धन के अनुसार आरोपी की पहचान 71 वर्षीय पी पी माधवन के रूप में हुई है, उन्होंने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उनके अनुसार आरोप एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए हैं। वह एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के पीएस के रूप में कार्यरत हैं।
दिल्ली पुलिस को 25 जून को एक महिला द्वारा उक्त शिकायत की गई थी। जिसमे पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।”
जबकि कांग्रेस नेता के निजी सचिव माधवन ने इस पूरे मामले को मन गढ़ांत बताया है उनके अनुसार यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए एक निराधार आरोप है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह पूरी साजिश है।
पुलिस में पीड़ित महिला द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला ने माधवन पर नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर कई मौकों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और परेशान करने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने पति को खोने के तुरंत बाद वह आरोपी से मिली थी। उसका पति इसी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक सहायक के रूप में काम करता था।
महिला अक्सर नौकरी की तलाश में कांग्रेस कार्यालय जाती थीं। कांग्रेस कार्यालय में किसी ने उसे सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का नंबर दिया। इसपर फोन करने के बाद माधवन ने महिला को मदद का आश्वाशन दिया और 21 जनवरी (इस साल) को साक्षात्कार के लिए बुलाया।
और सारे कागजात देखने और आवश्यक पूछताछ के बाद उसने सीधे मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। वेसहारा और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैंने हां कह दिया।
महिला के अनुसार एक दिन माधवन ने मुझे मिलने के लिए बुलाया… वह मुझे एक कार में लेने आया… उसने अपने ड्राइवर को कार छोड़ने के लिए कहा। उसने मेरा यौन शोषण किया और मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
जब मैंने इस पर आपत्ति की तो वह नाराज हो गए और मुझे सड़क पर अकेला छोड़कर चले गए।’ शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी ने बाद में उससे माफी मांगी और वे फिर से बात करने लगे।
कुछ दिनों के बाद फरवरी में माधवन ने उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया। महिला के अनुसार इस बार माधवन ने उसके साथ बलात्कार किया।
कुछ दिन बाद उसने महिला को बताया कि उसकी पत्नी ने मेरा मोबाइल नंबर देखा है। माधवन की पत्नी होने की बात सुनकर महिला चौंक गई। माधवन से उसकी पत्नी के बारे में पूछने पर वह उसे नज़रअंदाज़ करता रहा।
पीड़िता के अनुसार माधवन ने उसे किसी और के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर माधवन ने उसे यह कहते हुए धमकी दी कि वे (पार्टी) 70 साल से शासन कर रहे हैं और वे उसका अपहरण करवा देंगे।जिससे वो डर गई थी।

