FEATURED

अंधेरी में भाजपा को मजबूत कर उप चुनाव जीतना है: लोढ़ा

शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा, मुंबई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि अंधेरी में पार्टी को मजबूत कर वहां होने वाले विधानसभा के उप चुनाव को जीतना है।

शनिवार को दादर स्थित भाजपा कार्यालय परिसर ‘वसंत स्मृति’ में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने अंधेरी के समाजसेवी रविकांत सर्वदानंद शुक्ला और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस मौके पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भाजपा में रविकांत शुक्ला का स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है,जिसमें सब मिलकर काम करते हैं।

लोढ़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में अंधेरी में विधानसभा का उप चुनाव होने वालाहै,उसे जीतना है। पार्टी के मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में शुक्ला ने प्रवेश किया उसके लिए पार्टी परिवार में स्वागत है।

भाजपा की सदस्यता करने वाले समाजसेवी और जनप्रहार फाऊंडेशन के अध्यक्ष रविकांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का जैसा आदेश होगा,वैसा कार्य करूंगा। पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य करूंगा।

गौरतलब हो कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए शुक्ला को इनाम के रूप में उन्हें भाजपा,उत्तर-पश्चिम जिला में सचिव पद की जवाबदारी भी दी गयी, जिससे उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता
प्रवीण दरेकर, विधायक प्रसाद लाड, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजय उपाध्याय, भाजपा मुंबई प्रवक्ता अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, सर्वदानंद शुक्ला, जगत गौतम, सरबजीत सिंह संधू, अशोक पांडेय, तरुणा कुंभार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *