अंधेरी की सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन का रक्तदान शिविर,
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन की ओर से अंधेरी ( पू.) के एमआईडीसी स्थित कोंडीवीटा में रक्तदान शिविर आयोजित कर 282 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया।

इस बाबत कार्यक्रम की आयोजक व पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने बताया कि थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों के सहायतार्थ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए लोग पहुँचे, जिनका मेडिकल चेकप कर 292 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में बाला साहब ठाकरे ब्लड बैंक,जोगेश्वरी के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।
यह भी पढे – पीएस फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 8 को
शिविर के आयोजन में पीएस फाउंडेशन महिला व पुरुष टीम के सभी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।

