हमारे महाराष्ट्र मे योगी कोई नही, सब सत्ता भोगी – मनसे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कडे आदेश के बाद राज्यभर के मस्जिद से लाऊड स्पीकर उतरना शुरु हो गया है। इसे महाराष्ट्र की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अपनी जीत मानते हुए हैं राज्य भर में इस जीत को हर्षोल्लास से मना रही हैं।
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा अपने राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के आदेश के बाद आज महाराष्ट्र भर के मनसे कार्यालय के तरफ से एक पोस्टर जारी किया गया है
जिसमें यह साफ लिखा गया है की हमारे महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है यहां सिर्फ सत्ता के भोगी है।
पोस्टर में उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का अभिनंदन करते हुए मां जगदंबा से महाराष्ट्र की सत्तासीन सरकार को सद्बुद्धि मिलने की कामना की गई है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पिछले 1 महीने से राज्य भर के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
गत 17 अप्रैल को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य सरकार के साथ राज्य भर के मस्जिद प्रबंधक को यह चेतावनी दी है कि अगर 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मनसे कार्यकर्ता दिन में 5 वार मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का कडा निर्देश जारी करने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में नई जान आ गई है
उन्हें आशा है की उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार भी राज्य भर के सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा देगी।

