(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से अंधेरी पूर्व निवासी व समाजसेवी उमापति शिवनारायण मिश्रा को भाजपा, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
यह नियुक्ति पार्टी के उत्तर- पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढेकर की अनुशंसा पर भाजपा, अंधेरी मण्डल के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने की।
पार्टी में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में उमापति मिश्रा अंधेरी क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं,जिसकी प्रशंसा पार्टी के सभी लोग करते हैं।
अपनी नियुक्ति प्रसन्नता जाहिर करते हुए उमापति मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।
मिश्रा की नियुक्ति पर अंधेरी पूर्व विधान सभा क्षेत्र के महामंत्री जगत गौतम,भाजपा लिगल सेल, मुंबई के विवेकानंद गुप्ता, उमाशंकर गौतम, शिवपूजन गुप्ता, बाबा तिवारी, राकेश तिवारी, बच्ची सिंग, इन्द्रसेन उपाध्याय, अजय शुक्ला, रूपेश राजभर, प्रो.अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।