Mumbai-Santacruze- मां ने बकरी बेच दी तो बेटे ने आत्महत्या कर ली
मां ने बकरी बेच दी तो 23 वर्षीय बेटे ने बुधवार को सांताक्रूज के शास्त्री नगर इलाके में अपने घर पर फांसी लगा ली।
पुलिस के अनुसार, नदीम खान ने सुबह अपने घर की छत से नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। पड़ोसियों की मदद से बहन ने दरवाजा तोड़ा तो आत्महत्या का पता चला।
खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि खान का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इस बाबत उसकी मां ने बकरी बेच दी। तब से खान उदास रहने लगा था।

