FEATURED

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नजर में जामिया में पुलीस कारवाई “गलत”, लेकिन देश भर में हिंसा पर “नो कमेंट”

नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में अति संवेदनशील परिस्थितियां होने के बावजूद देश के अनेक ऐसे चर्चित चेहरे हैं जो अपने बयानों से इस मामले में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं बिना परिस्थितियां देखें वह वे मनमाने धन से अभिव्यक्ति की आजादी के तहत अपने बयान दे रहे हैं

ताजा मामला मशहूर फिल्म अभिनेत्री और हाल ही में विदेशी अभिनेता से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा का है अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें शायद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी इमेज बनाए रखनी है इसीलिए वे कल ही जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुए कथित तौर पर बर्बरता पूर्ण पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

उनके अनुसार विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के बावजूद पुलिसिया हिंसा गलत है. हलाकि बड़ी वेशर्मी से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पुलिसिया कारवाइ क्यों हुई इस पर कोई बात नही रखी इसके साथ उन्होंने देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध देश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर भी मुह नही खोला.

इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, मोहम्मद जीशान अय्यूब, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिग्गज पटकथा लेखक जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप और हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक सहित कई लोगों ने इस कानून का विरोध किया. लेकिन इनमे से किसी ने भी विरोध के नाम पर देश भर में व्याप्त हिंसा पर मुह नही खोला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *