आपकी मेहनत ही मेरा विश्वास है – प्रधान मुख्य वाणिज्यक प्रबन्धक बी. के. दादाभाऊ
विगत दिनो मध्य रेलवे मुख्यालय मुंबई में प्रधान मुख्य वाणिज्यक प्रबन्धक बी. के.दादाभाऊ ने एक कार्यक्रम आयोजित करके उन सभी टिकट निरिक्षको को सम्मानित किया जिन्होंने दिपावली एवं छठ पूजा की छुट्टियों में कड़ी मेहनत करके रेलवे में गैरकानूनी रूप से यात्रा कर रहे बिना टिकट यात्रियो से रकम वसूल करके रेलवे के खातो में जमा कराई।
इस कार्यक्रम में मध्य रेलवे के क्षेत्र में आने वाले ५ मंडल एवं मुख्यालय के तीन-तीन टिकट निरिक्षको को सम्मानित किया गया। जिसमे मुंबई मंडल के रविकुमार, सुनील नैनानी एवं प्रविण मेन्थे भी शामिल है। समारोह में बी. के.दादाभाऊ ने सभी उपस्थित टिकट जांच कर्मचारियो को बधाई देते हुये आगे भी ऐसा कार्य करने के लिये सलाह दी एवं उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत ही मेरा विश्वास है।

