FEATUREDLatest

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का इस्तीफा, कल उद्धव् ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ ?

पिछले दो-तीन दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में उठे भूचाल के बीच ही आज मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजीत पवार ने भी अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया था. मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौपा.

कल बुधवार को शिवसेना प्रमुख उधव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लें सकते है. उनके साथ बाला साहब थोड़ात और जयंत पाटील उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. और राज्य में नए समीकरण के तहत शिवसेना कांग्रेस, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार गठित होना तय हो गया है.

ज्ञात हो कि बुधवार का दिन सुबह से ही महाराष्ट्र के लिए काफी उथल-पुथल भरा दिन रहा. आज एक तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतागण विद्रोही बने अपने ही पार्टी के प्रमुख नेता अजित पवार को मनाने में लगे रहे. जिसमें भावनात्मक से लेकर राजनीतिक हथकंडे भी अपनाए गए और इन प्रयासों को सफलता भी मिली और इन्ही प्रयासों के कारण अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दीया

महाराष्ट्र की राजनीति में उच्चतम न्यायालय की दखल भी महत्वपूर्ण रही. राज्य में भारतीय जनता पार्टी और राकपा नेता अजित पवार के सहयोग से बनी सरकार को उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस रॉकपा और शिवसेना ने चुनौती दी थी

इसी पर आज उच्चतम न्यायालय ने निर्देश देते हुए बुधवार शाम तक भाजपा सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था और सदन की पूरी कार्यवाही को लाइव दिखाने का भी निर्देश दिया था. उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से ही राज्यमे नए समीकरण बनने का लगे थे. और शाम होते होते इस फैसले के परिणाम भी दिखे.

इसी के प्रभाव में आकर विद्रोही राकपा नेता अजित पावर गुपचुप अपने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अपने सहयोगी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पत्रकार परिषद लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *