FEATURED

८१ वर्षीय बुजुर्ग महिला को जादू – टोना की शंका पर मुह काला कर घुमाया

81 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को सिर्फ इसलिए मुंह काला कर और उसे जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया क्योकि स्थानीय ग्रामीणों को शक था की ये महिला जादू टोना करती है हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनायी है। और सम्बन्धित मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कारवाई के आदेश जारी किये है. राज्य सरकार ने इस संबंध में सोमवार को उच्च न्यायालय को भी सूचित किया है ।

राज्य सरकार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनायी गयी है. अदालत के ध्यान में लाया गया कि इस मामले में नौ नवंबर को मंडी जिले के सरकाघाट थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी ।

मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार से छह हफ्ते के भीतर छह नवंबर को समाहाल गांव में बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने के मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा ।

पीठ ने 10 और 11 नवंबर को विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे जनहित याचिका में बदलते हुए ये आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *