FEATURED

जोगेश्वरी में शिक्षक सम्मान समारोह 15 को

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिक्षक एकता मंच की ओर से 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे से जोगेश्वरी ( प.) के एसवी रोड स्थित होटल दिल्ली दरबार सभागृह में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व प्रधानाध्यापक लल्लन यादव ‘मास्टर’ ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले शिक्षकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ऐसे भी शिक्षकों को चयनित किया गया है, जिन्हें विशिष्ठ पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्ष सपा, मुंबई अध्यक्ष अबु आसिम आजमी करेंगे।
कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए कविता- पाठ का भी आयोजन किया गया है।
इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, यूपी के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, शिक्षक एकता मंच के संरक्षक राजीव रतन मिश्रा, यादव संघ, मुंबई के अध्यक्ष अजय यादव, दिनेश यादव, डॉ. बीएस यादव, कमलेश यादव, माता प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, थानेदार यादव, सरोज यादव, अलगू यादव, प्रो. अमरेश यादव, राजनारायण यादव, सुनील यादव, अख्तर नानगीवाले, प्रो.सीएस यादव, जियाउद्दीन शेख गिरिजा शंकर यादव व अमीरचंद यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन रेखा यादव व शिल्पा यस यादव करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *