मुंबई से पालघर ले जाकर लॉज में २० वर्षीय छात्रा से बलात्कार, मामला दर्ज।
( म विजय )
मुंबई के कांदिवली पश्चिम की रहने वाली २० वर्षीय छात्रा ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ मुंबई पुलिस के कांदिवली पश्चिम चारकोप पुलिस में लिखित रूप में बलात्कार करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है.
जिसके बाद चारकोप पुलिस ने जीरो जीरो ट्रांसफर कर महाराष्ट्र के पालघर जिले के अरनाला पुलिस स्टेशन को सौप दिया है.
वही पीड़ित छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि साल २०१८ से लेकर २०१९ तक आरोपी प्रेमी ने शादी का झांसा देकर मुंबई के कांदिवली से ले जाकर पालघर जिले के अरनाला के लॉज में ले जाकर बलात्कार करता था.
कुछ दिन बाद पीड़ित छात्रा गर्भवती हो गई पीड़िता ने अपने प्रेमी को शादी का प्रस्ताव रखा जिसके बाद यह प्रस्ताव सुनकर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया.
समाज में इज़्ज़त बची रहे इसलिए पीड़िता ने गर्भपात करने पर मजबूर हुई और अपने प्रेमी को सलाखों के पीछे भेजने का निर्णय लिया जिसके बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले के अरनाला पुलिस ने आरोपी अश्विन केसव रसाल (२२) के खिलाफ भारतीय दंड कानून सहित धारा ३७६, ( बलात्कार ) ३१२ ( गर्भपात करने पर मजबूर करना ) २३२ ( गालीगलौज और मारपीट ) ५०४ ( बदनाम करना ) के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में अरनाला पुलिस के अधिकारी जुट गए हैं.
