CrimeLatest

कल्याण में हिजड़े की हत्या, शव बेहद सड़ी-गली हालत में, चाकू के चालीस घाव, आरोपी फरार

कल्याण – मुंबई से सटे कल्याण शहर में एक हिजड़े महिला की उसके घर के अंदर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धीरज साल्वे उर्फ रेवा देसाई का शव बेहद सड़ी-गली हालत में मिला है। समझा जाता है कि उसकी हत्या दो दिन पहले की गयी थी।

शव मिलने के एक दिन बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के शव पर चाकू मारे जाने के कम से कम 40 घाव थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे की पहचान कर ली है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।

अधिकारी के मुताबिक यह मामला सोमवार रात तब सामने आया जब मकान मालिक को सूर्या स्कूल के पीछे, काटेमानिवली, कल्याण (पूर्व) में उसके घर के एक बंद कमरे से बदबू आने की जानकारी दी गई।

मकान मालिक ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उसके अंदर देसाई का खून से लथपथ शव नजर आया। घटना के बाद से देसाई का रूममेट प्रेम सुशील भालेराव फरार है।

साभार – ABI News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *