मछलीशहर में बीपी सरोज का जनसंपर्क अभियान तेज
लोगों की ओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन
(शीतला प्रसाद सरोज)
जौनपुर। यूपी के मछलीशहर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। क्षेत्र स्थित विधानसभा मछलीशहर हो या फिर मड़ियाहूं या फिर जफराबाद या केराकत या पिंडरा के हर गली-मोहल्ले में समर्थकों के साथ सरोज पदयात्रा कर जनसंपर्क बढ़ा दिए हैं। इस दौरान लोगों की ओर से उन्हें भारी जनसमर्थ मिल रहा है।
मैंने भी जय श्री राम के नारे लगाये, मुझे भी ममता दीदी गिरफ्तार करके दिखाए – मोदी
क्षेत्र के लोग जगह-जगह सरोज का फूल मालाओं-से स्वागत कर उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए उन्हें जरूर निर्वाचित करेंगे। क्षेत्र के लोगों की ओर से मिल रहे सार्थक समर्थन पर सरोज काफी खुश हैं। वह भी (सरोज) अपनी ओर से लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि अगर जनता की कृपा व आशीर्वाद से मैं निर्वाचित हुआ तो क्षेत्र का चौतरफा विकास करूगां। बिजली, पानी, सड़क और शौचालय आदि जैसी जनसमस्याओं का कहीं नामोनिशान नहीं होगा।
मोदी सरकार को एक और बड़ी सफलता, काश्मीरी पंडितो की घर वापसी शुरू.
गौरतलब है कि मछलीशहर में छठे चरण में यानि कि 12 मई को मतदान होगा। यहां पर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी टी. राम और भाजपा के बीपी सरोज के बीच सीधी टक्कर हो रही है। जनचर्चा है कि इस चुनावी दंगल में अभी तक बीपी सरोज का पलड़ा भारी है।

