प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज कुम्भ में स्नान किया, लाइव !
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे. रविवार सुवह कुम्भ स्थल पर उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। और पवित्र संगम घाट पर पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर कुम्भ स्थली प्रयागराज में प्रधानमंत्री के स्वागत में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ के आयोजन में योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया। पीएम ने सफाईकर्मियों के पैर धोए और नीचे बैठकर काफी देर तक बातचीत करते रहे।
देखे विडियो
साभार – ANI
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक 20 करोड़ 54 लाख लोग कुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
Addressing the ‘Swachh Kumbh, Swachh Aabhaar’ programme in Prayagraj. https://t.co/1YKbkyiET2
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019

