LatestNews

ठाणे में रेलवे पटरी के पास से मिले बच्चे के शव के टुकड़े

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे पटरी के पास से एक शव के टुकड़े बरामद हुए हैं। आशंका है कि ये टुकड़े किसी बच्चे के शव के हैं।       पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण पुलिस को रविवार की शाम टिटवाला इलाके में रेलवे की एक पटरी के पास झाड़ियों में शव के टुकड़े पड़े होने की खबर मिली थी।  कल्याण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से सिर और पैर के बेहद सड़े गले टुकड़े बरामद किए।

ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे के शव के टुकड़े है, जिसके लिंग का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव के बाकी हिस्से अभी नहीं मिल पाए हैं। घटनास्थल के पास से एक बोरी भी बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि अभियुक्त ने बच्चे की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए और फिर उसे एक बैग में भरकर चलती ट्रेन से फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।  अधिकारी ने बताया कि भादंवि की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *