शत्रुघ्न सिन्हा ने कलकत्ता में विरोधी दलों की रैली में जाकर सारी सीमाए लांघ दी,अब होगी कारवाई
(राजेश सिन्हा)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता में आयोजित रैली में हिस्सा लेने पर भाजपा नेत्रित्व को उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सीधे संलिप्त होने का पूरा सबूत मिल गया है,भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिव प्रताप रूडी शनिवार शाम दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए बताया है की पार्टी ने सांसद सिन्हा के आज के हरकत पर सज्ञान लिया और जल्द ही उनपर पर कारवाई होगी.
आजतक सांसद सिन्हा भाजपा से सांसद रहने के बावजूद इशारों ही इशारों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार कटाक्ष करते रहे है,लेकिन अपने आप को लगातार पार्टी का कट्टर कार्यकर्ता बताने की कोशिश की है. और अन्य जगहों के साथ लोकसभा में भी ना कभी सरकार के विरूद्ध बात की नाही कभी पार्टी व्हिप का उलंघन किया था.लेकिन शनिवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता में आयोजित रैली में हिस्सा ले कर और उस रैली सरेआम केंद्र सरकार के विरुद्ध भाषणबाजी करते हुए चौकीदार चोर है जैसे नारे लगाने से भाजपा नेतृत्व के लिए इनपर अनुशाश्नात्मक कारवाई करने की राह आसान कर दी है
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव २०१४ के पहले ही भाजपा के तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आडवाणी भक्ति में मोदी का जमकर विरोध किया था.जो अबतक जारी है,उन्हें इसका लगातार मलाल है की भाजपा के शुरुवाती दौर में उन्होंने पार्टी बढाने का काम किया लेकिन मोदी सरकार आने पर उन्हें सरकार में मंत्रिपद नहीं मिला, लेकिन सांसद सिन्हा वो कहावत भूल गए “जो वफादार, वही सरदार”
भाजपा नेतृत्व के साथ देश भर के भाजपाई के लिए ये असमंजस की स्थिति थी की सिन्हा लगातार इशारों में सरकार विरोधी बयानबाजी कर रहे है लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व उनपर कोई कारवाई नही कर रहा थी,क्योकि पार्टी नेतृत्व को इनपर कारवाई की कोई ठोस वजह नही मिल पा रही थी,लेकिन शनिवार को कलकत्ता में विरोधी दलों की रैली में शामिल होकर सांसद सिन्हा ने केंद्र की भाजपा सरकार को राफेल मुद्दे पर जमकर घेरा और चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए, इससे भाजपा नेतृत्व को इनपर अनुशाश्नात्मक कारवाई का मौका मिल गया है,
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिव प्रताप रूडी शनिवार शाम दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए बताया है की पार्टी ने सांसद सिन्हा के आज के हरकत पर सज्ञान लिया और जल्द ही इस पर कारवाई होगी.

