CrimeFEATURED

नाबालिग बेटी को भगा ले जाने के संदेह पर पिता ने आरोपी को जिन्दा जलाने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के असदुल्लाहपुर गांव में एक नाबालिग लडकी के पिता ने अपने पडोसी युवक को सिर्फ इसलिए जिन्दा जलाकर मारने की कोशिश की क्योंकि उस पर अपने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का संदेह था।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार को पिता राम नरेश को शक था कि उसकी नाबालिग बेटी को दो दिन पहले नरेन्द्र भगाकर ले गया है। उसने बुधवार को नरेन्द्र को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और कैरोसिन छिडककर जिन्दा जला कर मारने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।पुलिस क्षेत्राधिकारी (अलीगंज) अजय भदौरिया ने बताया की रामनरेश की नाबालिग पुत्री दो दिन पूर्व किसी के साथ भाग गई थी। रामनरेश को नरेन्द्र पर शक था।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट नरेन्द्र के भाई ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की के पिता रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *