दिल्ली के राम नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक घर से अचानक ही आग की तेज लपटें निकलने लगी. आग लगने का शुरुआती कारण तीसरी मंजिल में लगे ऐसी में शॉर्ट सर्किट था. घटना के वक्त अंदर 2 मासूम बच्चे भी बंद थे. दरअसल, बढ़ती वारदातों के चलते मां-बाप बच्चों को घर के अंदर बंद करके बाजार चले गए थे. बच्चे घर के अंदर वाले कमरे में टीवी देख रहे थे. लेकिन जब तक बच्चों को आग का पता चलता आग काफी बढ़ चुकी थी. बावजूद इसके 8 साल की मासूम बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह बालकनी का दरवाजा खोल लोगों से मदद की गुहार लगाई.
पड़ोसियों को भी कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने बच्ची को पहली मंजिल से कूदने की नसीहत दे डाली. बच्ची ने अपनी जान से ज्यादा अपने भाई की जान को बचाना मुनासिब समझा. बच्ची आग की लपटों से बचते हुए फिर अंदर गई और अपने 3 साल के भाई को गोद में उठाकर ले आई. आग से बचने के लिए पहली मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया. जहां नीचे खड़े लोगों ने बच्चे को कैच कर लिया. इसके बाद 8 साल की बच्ची खुद भी अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गई. आग लगने के कारण घर के अंदर मलबे के अलावा कुछ नहीं बचा. घर का सारा सामान जल कर खाक हो चुका है. मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…