Categories: FEATUREDLatest

लूलिया गर्ल निधि झा और विश्वजीत विशु के जूनून की शूटिंग शुरू,  निर्देशक चंदन सिंह का दिखेगा धमाल

करोड़ो दिलों में राज कर रही लूलिया गर्ल के रूप लोकप्रिय निधि झा की नई भोजपुरी फिल्म जूनून का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय भूमिका में निधि झा और गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्टार गायक विश्वजीत विशु हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता प्रकाश राज इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार पदार्पण कर रहे हैं। जी हाँ, भोजपुरी फिल्मों के विषय वस्तु में बेहतरीन परिवर्तन लिये एक नई फिल्म जुनून का आगाज हुआ है, जिसमें कई खूबियां हैं। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिने जगत में स्टार गायक विश्वजीत विशु बतौर हीरो लांच हो रहे हैं। उनकी नायिका हैं लूलिया गर्ल निधि झा। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर से की जा रही है। शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत रोमांटिक गाने से की गई, जिसमें नृत्य निर्देशक प्रसून यादव के इशारे पर बहुत से डांसर हीरो-हीरोइन के साथ खूब नृत्य किये हैं। इस गाने का भव्य पैमाने पर फिल्मांकन किया गया है,जोकि सिनेप्रेमियों को बहुत लुभाने वाला है। चंदन बाबू इंटरटेनमेंट व माँ मंशा इंटरप्राइजेज प्रस्तुत फिल्म के निर्माता सौरभ सिंह (राजन) एवं सीबी इंटरटेनमेंट एन्ड टीम हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक चंदन सिंह संभाल रहे हैं, जिन्हें उम्दा फिल्म निर्माण में महारत हासिल है। फिल्म के सहनिर्माता गुलाब दास ‘एडवोकेट’, रोहित सिंह, भूरेलाल पटेल हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं, जिन्होंने चुटीले संवाद और बेहतरीन फिल्म लिखी है। मधुकर और कर्णप्रिय बनाया है संगीतकार अविनाश झा ‘घुंघरू’ ने। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर संजय राज हैं। छायांकन रंजीत सिंह, नृत्य प्रसून यादव का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago