FEATUREDLatest

8 साल की मासूम ने अपने छोटे भाई को बचाने के लिए आग में कूद पड़ी

दिल्ली के राम नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक घर से अचानक ही आग की तेज लपटें निकलने लगी. आग लगने का शुरुआती कारण तीसरी मंजिल में लगे ऐसी में  शॉर्ट सर्किट था. घटना के वक्त अंदर 2 मासूम बच्चे भी बंद थे. दरअसल, बढ़ती वारदातों के चलते मां-बाप बच्चों को घर के अंदर बंद करके बाजार चले गए थे. बच्चे घर के अंदर वाले कमरे में टीवी देख रहे थे. लेकिन जब तक बच्चों को आग का पता चलता आग काफी बढ़ चुकी थी. बावजूद इसके 8 साल की मासूम बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह बालकनी का दरवाजा खोल लोगों से मदद की गुहार लगाई.

पड़ोसियों को भी कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने बच्ची को पहली मंजिल से कूदने की नसीहत दे डाली. बच्ची ने अपनी जान से ज्यादा अपने भाई की जान को बचाना मुनासिब समझा. बच्ची आग की लपटों से बचते हुए फिर अंदर गई और अपने 3 साल के भाई को गोद में उठाकर ले आई. आग से बचने के लिए पहली मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया. जहां नीचे खड़े लोगों ने बच्चे को कैच कर लिया. इसके बाद 8 साल की बच्ची खुद भी अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गई. आग लगने के कारण घर के अंदर मलबे के अलावा कुछ नहीं बचा. घर का सारा सामान जल कर खाक हो चुका है. मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *