11वीं में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष प्रवेश सूची घोषित
मुंबई, दि. 4
मुंबई महानगरीय क्षेत्र में 11वीं प्रवेश के लिए दूसरी विशेष प्रवेश सूची आज (शुक्रवार) सुबह ऑनलाइन जारी की गई।
दूसरे विशेष प्रवेश दौर के लिए उपलब्ध 1 लाख 24 हजार 715 सीटों के लिए कुल 37 हजार 479 छात्र पात्र थे। इनमें से 28 हजार 677 विद्यार्थियों को कॉलेज दिया गया। 18 हजार 456 विद्यार्थियों को पहली पसंद का कॉलेज, 4 हजार 91 को दूसरी पसंद का कॉलेज और 2 हजार 141 को तीसरी पसंद का कॉलेज मिला है।

