Categories: FEATUREDLatest

प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक विकास को गति देकर भारत में लोगों के जीवन स्‍तर को सुधारने तथा भ्रष्‍टाचार निरोधक उपायों और सामाजिक एकता के प्रयासों के जरिए देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए 2018 के सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। सियोल शांति पुरस्‍कार समिति ने यह सम्‍मान प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का चयन किया है। समिति ने कहा है कि वह भारत सहित वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के विकास में मोदी के योगदान और गरीब और अमीर के बीच आर्थिक और सामाजिक विषमताओं की खाई पाटने में ‘मोदीनॉमिक्‍स’ के महत्‍व को स्‍वीकार करती है। समिति‍ ने विमुद्रीकरण और भ्रष्‍टाचार निरोधक उपायों के जरिए सरकारी तंत्र को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की है। समिति ने ‘मोदी सिद्धांत’ और एक्‍ट ईस्‍ट पॉलिसी’ के माध्‍यम से दुनिया भर के देशों के साथ एक सक्रिय विदेशी नीति के जरिए क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के प्रति उनके योगदान को भी स्‍वीकार किया है।  मोदी यह पुरस्कार प्राप्‍त करने वाले 14वें व्‍यक्ति हैं।

कोरिया गणराज्य के साथ भारत की मजबूत भागीदारी के परिप्रेक्ष्‍य में प्रधानमंत्री ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्‍वीकार किया है। आपस में सहमति के अनुसार किसी निर्धारित दिन यह पुरस्कार मोदी को सियोल शांति पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा दिया सियोल शांति पुरस्‍कार की शुरूआत 1990 में कोरिया गणराज्‍य में 24वें ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के उपलक्ष्‍य में की गई थी। इन खेलों में दुनिया भर के 160 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लेते हुए सद्भाव, मित्रता,शांति और आपसी मेल-मिलाप के विश्वव्यापी माहौल का निर्माण किया। यह पुरस्‍कार कोरियाई लोगों को देश और दुनिया में शांति बनाए रखने की इच्‍छा का प्रतीक है।

यह  पुरस्‍कार मानवता के कल्‍याण और विश्व शांति के लिए योगदान देने वाले व्‍यक्तियों को प्रत्‍येक दो वर्ष में एक बार दिया जाता है। इस पुरस्‍कार के पिछले विजेताओं में संयुक्‍त राष्‍ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स तथा ऑक्सफैम जैसी प्रसिद्ध हस्तियों सहित अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं। इस पुरस्‍कार के लिए प्रधानमंत्री के नाम का चयन 1300 से अधिक उम्मीदवारों के बीच किया गया है। चयन समिति ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस पुरस्‍कार के लिए ‘सर्वश्रेष्‍ठ’ उम्‍मीदवार माना है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago